July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Golmuri firing: गोलमुरी में आपसी विवाद में बीच बचाव करने आए युवक को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर

Golmuri firing: गोलमुरी में आपसी विवाद में बीच बचाव करने आए युवक को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर


जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत मस्जिद रोड में शनिवार रात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से से फरार हो गए. इधर घायल को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया है जहां घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार घायल का नाम अमरदीप सिंह है. वह टुइलाडुंगरी का रहने वाला है. बताया जाता है कि अमरदीप सिंह झगड़ा छुड़ाने में लगा हुआ था, इसी दौरान अचानक से अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया. घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर के सिटी एसपी अपने दल बल के साथ टीएमएच पहुंचे और मामले की जांच की.

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading