July 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

साकची के किशोरी नगर में अवैध पानी कनेक्शन काटने गई जुस्को की टीम का विरोध, कंपनी ने कहा वैध कनेक्शन देने को तैयार

साकची के किशोरी नगर में अवैध पानी कनेक्शन काटने गई जुस्को की टीम का विरोध, कंपनी ने कहा वैध कनेक्शन देने को तैयार

जमशेदपुर: सोमवार की सुबह जुस्को द्वारा साकची स्थित न्यू सिविल कोर्ट के बगल में किशोरी नगर में अवैध पानी कनेक्शन काटने का अभियान चलाया गया. आरोप है इस कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोगों ने पानी का अवैध कनेक्शन ले रखा है. कनेक्शनों को काटने के लिए जिसको की टीम पहुंची थी.

टीम को देखते ही  लोग आक्रोशित हो गए और कनेक्शन काटने के खिलाफ हंगामा मचाने लगे. काफी देर तक हंगामा होता रहा. इससे कनेक्शन काटने का अभियान प्रभावित हुआ.

इस बीच जुस्को के अधिकारी प्रभात झा ने बताया कि जमशेदपुर शहर से सभी जगह अवैध पानी के कनेक्शन को हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कंपनी वैसे तरीके से पानी का कनेक्शन देने के लिए तैयार है.

किशोरी नगर समेत शहर के किसी इलाके से वैध कनेक्शन के लिए आवेदन आएगा तो समुचित प्रक्रिया पूरी करते हुए कंपनी की ओर से पानी का कनेक्शन दे दिया जाएगा. उन्होंने अभी अस्पष्ट किया हिसार के किसी भी घर में यदि पानी का अवैध कनेक्शन पाया जाएगा तो मकान के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading