July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

लापता महिला का शव सरायकेला में लखना सिंह घाटी के पास पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

लापता महिला का शव सरायकेला में लखना सिंह घाटी के पास पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

सरायकेला: सरायकेला-खरसवां जिले की लखना सिंह घाटी के पास जंगल में लटका हुआ महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली गई, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

सरायकेला जिला अंतर्गत कांड्रा थाना क्षेत्र के लखना सिंह घाटी के पास स्थित जंगल मे एक पेड़ से लटके महिला के शव को सुबह-सुबह सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने सबसे पहले शव को देखा.

इसके बाद समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

कांड्रा पुलिस अधिकारी.

शव की पहचान चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत मातकमडीह की रहने वाली सी महतो के रूप में की गई है, जो विगत 25 दिसंबर से लापता थी.

घटना के बाद पुलिस द्वारा मौके पर मृत महिला के पुत्र आर महतो को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई है.

घटना की जानकारी फौरन स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई.

इसके बाद मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या की गई है.

कांड्रा पुलिस थाना.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

मृत महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने चौका थाना में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था.

 

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading