August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

स्वर्गीय के के सिंह की स्मृति में निःशुल्क नेत्र जाँच व ऑपरेशन शिविर शुरू, 10 तक चलेगा

स्वर्गीय के के सिंह की स्मृति में निःशुल्क नेत्र जाँच व ऑपरेशन शिविर शुरू, 10 तक चलेगा

जमशेदपुर: जमशेदपुर के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में समाजसेवी सह रेड क्रॉस जमशेदपुर के संरक्षक रहे स्वर्गीय के के सिंह की स्मृति में नेत्र जाँच शिविर सह ऑपरेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. आज इसका उद्घाटन किया गया..

7 जनवरी से शुरू हुआ यह कैम्प आगामी 10 जनवरी तक चलेगा.

सैकड़ों की संख्या में लोग इस निशुल्क कैम्प का लाभ उठा सकेंगे.

शहर के सुप्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ द्वारा यहाँ मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर उनकी आखों की रौशनी लौटाई जाएगी.

इसके उद्घाटन समारोह में धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे.

आयोजनकर्ताओं के अनुसार एक समाजसेवी को सच्ची श्रद्धांजलि मानव सेवा के माध्यम से ही प्रदान की जा सकती है.

इसी कारण हर वर्ष जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में इस निशुल्क कैम्प का आयोजन किया जाता है.

नेत्र जाँच व चिकित्सा शिविर.
न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading