September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आदित्यपुर पुलिस ऐक्शन में, जाम रोकने के लिए स्पेशल ड्राइव

आदित्यपुर पुलिस ऐक्शन में, जाम रोकने के लिए स्पेशल ड्राइव

जमशेदपुर: सरायकेला जिला के एसपी के निर्देश के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस एक्शन में है, जहां आदित्यपुर थाना से लेकर रेलवे फाटक एवं विकास भवन के पीछे वाले सड़क और शहरी स्वास्थ्य केंद्र के निकट लगने वाले जाम को लेकर थाना प्रभारी ने सख्ती बढ़ा दी है.

मंगलवार से थाना प्रभारी राजन कुमार ने स्पेशल ड्राइव की शुरुआत की है.

इसके तहत दैनिक सब्जी विक्रेताओं एवं मीट- मछली व मुर्गा बेचनेवालों को सड़क से अलग हटकर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है.

इसके अलावा क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक- चौराहों के सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है.

वहीं अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की बात उन्होंने कही है. उन्होंने क्षेत्र के बैंकों एवं ज्वेलरी शॉप से अपने- अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करवाने साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

थाना प्रभारी ने बताया कि नए साल में हुड़दंग करनेवालों पर नजर रखने हेतु विशेष टीम गठित की गई है. किसी को भी किसी तरह की कोई परेशानी हो तो वे तत्काल इसकी सूचना उन्हें या जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों को दें. किसी कीमत पर शांति भंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading