ग्रेगोरियन कैलेंडर वर्ष के पहले दिन जमशेदपुर के मंदिरों में भीड़ उमड़ी

पूजा-अर्चना के साथ शहरवासियों ने किया नये साल का स्वागत

जमशेदपुर: ग्रेगोरियन कैलेंडर वर्ष के पहले दिन का स्वागत जमशेदपुरवासियों ने मंदिरों एवं अन्य देवस्थलों पर पूजा-अर्चना के साथ किया. मंदिरों में भारी भीड़ देखी गयी.

नव वर्ष के उपलक्ष्य पर जमशेदपुर के जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित दुर्गाबाड़ी परिसर में जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा हरि कीर्तन का आयोजन किया गया.

इस हरि कीर्तन में जुगसलाई क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर-दराज से श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की.

2019 से लगातार मंदिर परिसर में नव वर्ष के उपलक्ष पर हरि कीर्तन का आयोजन जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा किया जाता आ रहा है.

इसी कड़ी में इस वर्ष भी धूमधाम के साथ हरि कीर्तन का आयोजन किया गया.

पूजा के लिए भीड़ उमड़ी.

ट्रस्टी विश्वनाथ भभई ने बताया कि देश और राज्य की सुख समृद्धि की कामना करते हुए नया साल देशवासियों के जीवन में खुशी लेकर आए इसी प्रार्थना के साथ हर वर्ष हरि कीर्तन का आयोजन किया जाता है.

इसमें पूरे शहर वासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं

वहीं दूसरी ओर नव वर्ष के उपलक्ष पर पूरे देश, राज्य और इस शहर में लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल है.

सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में लंबी-लंबी कतारों में लगकर शहरवासी भगवान से अपने और अपने सगे संबंधियों से सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए.

पूजा के लिए कतार में लगे लोग.

नव वर्ष के उपलक्ष पर जमशेदपुर व जमशेदपुर के आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न देव स्थानों में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली.

लोग अपनी अपनी बारी का इंतजार कर पूजा पाठ कर ईश्वर से अपने और अपने सगे संबंधियों के सुख समृद्धि की कामना करते नजर आए.

वहीं, बढ़ती भीड़ को देखकर मंदिर कमेटियों द्वारा भी काफी सुदृढ़ व्यवस्था की गई ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी ना हो.

 

 

 

 

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने आंधी-तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की

कोलकाता, 29 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार दोपहर आए अचानक तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में सात...

30 मई 1826 : जब ‘उदन्त मार्तण्ड’ के रूप में हिंदी को मिली आवाज, जानें कैसे शुरू हुई थी हिंदी पत्रकारिता

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। पत्रकारिता एक ऐसा शब्द, जो समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को भी आगे बढ़ने, लड़ने की ताकत या हौसला...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना सत्यापन में अव्यवस्था, भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़ी रहीं महिलाएं

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में इन दिनों मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है। भीषण गर्मी...

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में अधेड़ व्यक्ति की गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप रविवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। घटना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत