September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

राजनगर में सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत, हाईवा चालक फरार

राजनगर में सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत, हाईवा चालक फरार

आक्रोशित ग्रामीणों के साथ परिजनों ने राजनगर-गंजिया मार्ग जाम किया

जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना अंतर्गत राजनगर- गंजिया मार्ग पर कुसुमबनी गांव के समीप सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है.

बताया जा रहा है कि हाईवा संख्या जेएच 05 बीडी- 2397 जिसपर बोल्डर लदा हुआ था, राजनगर से गांजिया की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया की ओर से ड्यूटी से लौट रहा था.

इसी दौरान कुसुमबनी गांव के समीप हाईवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया.

इतना ही नहीं हाईवा चालक ने बाइक सवार को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया.

घटना में दोनों बाइक सवार हाईवा में ही फंस गए.

दुर्घटनास्थल पर जमा स्थानीय लोग.

करीब 1 घंटे तक दोनों शवों को नहीं निकाला जा सका.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलवाया मगर जेसीबी भी नाकाम रही. फिर हाइड्रा बुलाया गया.

काफी देर तक दोनों शव हाईवा के चक्के में ही फंसे हुए थे.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतकों की पहचान दुमरडीहा पंचायत के सुफलडीह निवासी 22 वर्षीय सागर महतो, और 23 वर्षीय अनिल महतो के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि दोनों आदित्यपुर से ड्यूटी से लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुई है.

सूचना पर मृतकों के परिजन भी घटस्थल पर पहुंच गए हैं.

परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.

घटना सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. करीब 3 घंटे बाद भी शवों को निकाला नहीं जा सका था.

उधर आक्रोशित ग्रामीणों के साथ परिजनों ने राजनगर- गंजिया मार्ग को जाम कर दिया.

पुलिस देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही.

राजनगर में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत.
  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading