मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जमशेदपुर के उलियान में वीर निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड अलग राज्य आंदोलन के दिवंगत वीरों को पूरा सम्मान और अधिकार देने के लिए सरकार कृतसंकल्प है

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रणेताओं में से एक दिवंगत वीर निर्मल महतो की जयंती पर आज पूरा राज्य उन्हें याद और नमन कर रहा है. वे झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से झारखंड अलग राज्य आंदोलन और संघर्ष को ताकत और धार दी थी. इस खातिर उन्होंने अपनी कुर्बानी दे दी.

उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकते हैं. हमें उनके सपनों और बताए गए पद चिन्हों पर चलकर झारखण्ड का नवनिर्माण करना है . मुख्यमंत्री आज वीर शहीद निर्मल महतो के 72वें जन्मदिन के अवसर पर जमशेदपुर के कदमा, उलियान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी . मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उनके आवास स्थितओ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया और परिजनों से मुलाकात की.

CM at Jamshedpur
वीर निर्मल महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर में।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय गुरुजी के नेतृत्व में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कई वीरों ने अपने शहादत दी थी. आज हम उन शहीदों के सपनों के झारखंड का निर्माण करने का काम कर रहें हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य आंदोलन के वीर- शहीदों को पूरा सम्मान और अधिकार देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है. शहीदों के परिजनों/ आश्रितों को पेंशन के साथ नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण समेत कई अन्य सुविधाएं देने का निर्णय लिया है.

यहाँ के आदिवासी, दलित, पिछड़े, गरीब, किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें आच्छादित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हमारे राज्य के आंदोलनकारियों ने सामंतवाद के खिलाफ आंदोलन कर अपने बातों को रखा, उसी प्रकार आज हमें वंचितों, शोषितों, असहाय, गरीब एवं समाज के पिछड़े वर्ग के हक अधिकार के लिए अपने आवाज को बुलंद करना है.

इस अवसर पर मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग श्री चम्पाई सोरेन, मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री, विधायक घाटशिला श्री राम दास सोरेन, विधायक, ईचागढ़ श्रीमती सविता महतो, विधायक, बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती, विधायक पोटका श्री संजीव सरदार, विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रहे. 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन ने विशाखापत्तनम हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मुआवजा राशि की मांग की

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट...

बिहार: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक होगा आयोजन; मेला पथ को बनाया जाएगा ‘शिवमय’

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। आगामी श्रावणी मेला को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

रांची : 17 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में हेलीकॉप्टर पायलट को राहत

गढ़वा, 6 जून (आईएएनएस)। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में अदालत ने हेलीकॉप्टर पायलट...

JAMSHEDPUR : ब्रह्मर्षि विकास मंच ने विभिन्न इकाइयों के प्रभारियों की नियुक्ति की, सुधीर सिंह को मिली तीन इकाइयों की जिम्मेदारी

जमशेदपुर : संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत