कदमा में मकान मालिक पर किराया न देने पर भाड़ेदार के टेंपो में आग लगाने का आरोप

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा के एक मकान मालिक पर किराया नहीं चुकाने पर एक ऑटो चालक की ऑटो में ही आग लगा देने का आरोप ऑटो चालक ने लगाया है, जो अब टेम्पो जल जाने से सड़क पर आ गया है.

इस संबंध में ऑटो चालक ने कदमा थाने में अपने मकान मालिक बी महतो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आरोप है कि कदमा मित्तल अपार्टमेंट निवासी बी महतो के घर में किराये पर राजकुमार बाग नामक ऑटो चालक रहता है और राजकुमार बाग के अनुसार किराये को लेकर मकान मालिक के साथ उसका कथित रूप से शुक्रवार की रात विवाद हुआ था.

राजकुमार बाग का आरोप है कि शराब के नशे में बी महतो ने उसके ऑटो में आग लगा दी.

उनके अनुसार उनका ऑटो जलकर पूरी तरह खाक हो गया.

राजकुमार बाग ने बताया कि उसने लोन पर ऑटो लिया है, जिसका किस्त ऑटो चला कर चुकाता है और परिवार का भरण पोषण भी करता है.

उसने कहा कि मकान मालिक की इस करतूत से वह सड़क पर आ गया है. पुलिस मामले की जाँच कर रही है. अब तक मकान मालिक के खिलाफ आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बरसा बदरा, तेज आंधी और बारिश से मिली राहत

जमशेदपुर : शहर में गुरुवार को दोपहर तक भीषण उमस और तेज गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर तक चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं...

जन्मदिन पर लालू यादव ने परिवार संग काटा केक, तेज प्रताप ने लिखा भावुक पोस्ट

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत