भाजपा सड़क पर उतरेगी, 7 से 13 नवंबर तक राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी

राज्य में भ्रष्टाचार और लूट चरम सीमा पर है: गुंजन यादव

जमशेदपुर: जमशेदपुर में आगामी 7 नवम्बर से लेकर 13 नवम्बर तक भाजपा के द्वारा तमाम प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन राज्य सरकार के खिलाफ किया जाएगा।

इसके तहत एक बैठक बुधवार को बिष्टुपुर के तुलसी भवन में आयोजित की गई।

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, जिले के सांसद बिद्युत बरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश भाजपा के नेता जे. बी. तुबीद समेत बड़ी संख्या मे जिला स्तर के नेतागण मौजूद थे।

गुंजन यादव और रघुबर दास तुलसी भवन की बैठक में।

बैठक के दौरान आक्रोश प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई।

साथ ही जिला कमेटी को वरीय नेताओं ने कई दिशा निर्देश भी दिये।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद के गठबंधन की सरकार ने चारों तरफ लूट मचा रखी है।

राज्य में बलात्कार, भ्रष्टाचार, और लूट चरम सीमा पर है और हमारे राज्य की गिनती भ्रष्ट राज्यों में शामिल हो गई है।

उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ आगामी 7 नवम्बर से लेकर 13 नवम्बर तक जिले के सभी प्रखंडो में आक्रोश प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान हजारों लोग सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार के कृत्यों का विरोध करेगी। 

तुलसी भवन में भाजपा की बैठक।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तिरुवनंतपुरम में सीपीआई-एम में बड़ी फूट, जॉय के टिके रहने से शिवनकुट्टी नाराज

तिरुवनंतपुरम, 10 जून (आईएएनएस)। केरल की राजधानी में सीपीआई-एम के अंदर गुटीय लड़ाई और तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व...

मेसी इवेंट मामले में पूर्व मंत्री अरूप विश्वास को 17 अगस्त तक अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने लगाई कई शर्तें

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास को लियोनेल मेसी के 'गोट इंडिया टूर' कार्यक्रम...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: महिला उत्पीड़न मामले में केएमसी पार्षद बिस्वजीत मंडल गिरफ्तार

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के एक और पार्षद को गिरफ्तार में ले लिया है। इसके साथ...

बोकारो में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सरायकेला-खरसावां टीम का चयन, 25 खिलाड़ियों ने लिया भाग

गम्हरिया: झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में आगामी 7 एवं 8 जून को बोकारो में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत