September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जेम्को कॉलोनी में छठ मनाने घाट पर गये परिवार के घर लाखों की चोरी

जेम्को कॉलोनी में छठ मनाने घाट पर गये परिवार के घर लाखों की चोरी
जेम्को के पुलिसकर्मी के घर में चोरी।

जमशेदपुर: पर्व और त्योहार न केवल सत्य और धर्म के मार्ग पर चलनेवालों के लिए शुभ अवसर होते हैं, बल्कि ये निशाचरों और चौर्य कला के पारंगतों के लिए भी कुछ नये कारनामे दिखाने के अवसर लेकर आते हैं।

इस बार भी छठ महापर्व को चोरों ने अपनी कला दिखाने के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया।

जेम्को के एक बंद घर में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। घर के सभी लोग छठ का अर्घ्य देने हेतु बारीडीह नदी घाट गए थे और इसी बीच चोरों ने जेम्को स्थित उनके आवास पर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

घटना टेल्को थाना अंतर्गत रोड नंबर 1 में घटी है, जहाँ क्वार्टर नंबर L4-12 में रहने वाले एक निवासी के घर पर सुबह-सुबह चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

theft in jemco policeman house on chhath
जेम्को के पुलिसकर्मी के घर चोरी।

घटना के बारे में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वे लोग पहली बार छठ मैया की पूजा कर रहे हैं जिसको लेकर सुबह 3:30 बजे सपरिवार साकची पंप हॉउस स्थित घाट में अर्घ्य देने गए थे।

वापस 7:45 बजे लौटे तो देखा कि घर के दोनों कमरों में रखे सारे सामान बिखरे पड़े हैं।

चोरों ने पीछे की दीवार फांदकर घर में लगे ग्रिल का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और 2 कमरों में रखे 3 पलंग के बॉक्स और अलमारी तोड़कर खंगाल डाला और उनमें रखे लगभग 10 लाख रु. मूल्य के सोने चांदी के जेवरात और 60 हज़ार की नगद राशि लेकर चंपत हहो गये।

चोरों ने घर में रखे कीमती मोबाइल की चोरी नहीं की।

आशंका जताई जा रही है कि शायद मोबाइल से पकड़े जाने के डर के कारण वे मोबाइल छोड़ गये।

फिलहाल इस चोरी की घटना से उनका परिवार काफी आहत है।

वहीं, चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला।

घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सिदगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है।

valuables stolen in jemco policeman house
जेम्को के घर में चोरी। चोर लाखों के सामान ले गये।
  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading