आरोपी के पास से देशी पिस्टल, दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त: एसएसपी प्रभात कुमार
जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में विगत तीन अक्टूबर को हुए रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह छब्बू को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इससे पूर्व इस कांड मे शामिल एक अपराधी ऋषि कुमार की गिरफ़्तारी पुलिस ने की थी, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था।
एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार, रंजीत सिंह अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा के दौरान दोपहर के वक्त घूमने के लिए निकला था, और टेल्को थाना अंतर्गत सबूज कल्याण संघ के पूजा पंडाल के बाहर उनकी हत्या की गई थी।
जाँच के क्रम में पुलिस ने पहले ही ऋषि कुमार नामक अपराधी को गिरफ्तार किया था, जो घायल था और उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था।

वह फिलहाल स्वस्थ हो चुका है और आज पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
वहीं घटना के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह छब्बू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है, पुलिस ने अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
