September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

देश का सिपाही बनने के लिए युवाओं में दिखा जज्बा, एसएसपी कार्यालय पहुंचे अग्निवीर के अभ्यर्थी

देश का सिपाही बनने के लिए युवाओं में दिखा जज्बा, एसएसपी कार्यालय पहुंचे अग्निवीर के अभ्यर्थी

जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला पुलिस मुख्यालय में सेना को जॉइन करने वाले अग्निवीरों का जमावड़ा मंगलवार को देखा गया है। भावी अग्निवीर अपना चरित्र प्रमाण पत्र लेने आए थे।

इस दौरान एसएसपी ऑफिस में भागम-भाग करते युवा नजर आये। पुलिस जवान इन्हें संभालने में लगे हुए थे।

दरअसल, केंद्र सरकार ने आर्मी सेना में बहाली को लेकर अग्निवीर योजना लागू की है।

nPC9A0pc3ZW6eyP7FndA8YVZp851A6tI_xZy_1xZ5DrrxAQ_fRjYocEo5eqw-GyIe5ZM6bPmIoYGCRkHTTcRb1vUiJjRHDgoZAiGlUhF9IUqtiXpjMHlKtU0QKhaBUP48dF4wTqcj5w9z1O5moi3NpTpS_9ClBmQXqLY9WHlAv7MYggXZx_sI0hGDg

शुरुआत में तो इस योजना का देश भर में खूब विरोध हुआ था। कई ट्रेनें तक आग के हवाले कर दी गईं।

इसी बीच समय के साथ यह मामला थम गया और अब युवा वर्ग इस योजना को कारगर बताते हुए अग्निवीर बनने के लिए उत्सुक दिखाई देने लगा है।

एसएसपी ऑफिस पहुंचे कुछ युवाओं से हमने बातचीत की।

अग्निवीर अभ्यर्थी एसएसपी कार्यालय के बाहर।
अग्निवीर अभ्यर्थी एसएसपी कार्यालय के बाहर।

इनका कहना है कि यह 4 साल की यह नौकरी काफी लाभदायक है। चार साल के बाद हम कहीं भी फिर से नौकरी कर सकते हैं।

उनके अनुसार इस अवधि में उन्हें पूरा प्रशिक्षण मिलेगा और वे देश की सेवा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह अच्छा मौका है देश की खातिर कुछ करने का।

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading