August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

दफादार चौकीदार पंचायत संघ ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया

दफादार चौकीदार पंचायत संघ ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया

जमशेदपुर: झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत संघ के द्वारा जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों से राज्य सरकार को अवगत कराते हुए राज्य सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया।

1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद के चौकीदारों के रिक्त पदों पर उनके आश्रितों को बहाल करने की मांग की गई।

साथ ही वर्तमान समय में चौकीदार के लिए जो विज्ञापन निकाला गया है उसे स्थगित करने की मांग भी की गयी।

इसके अलावा, 4 से 5 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे सरकारी चौकीदारों को पद मुक्त करने पर वैसे चौकीदारों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया।

संगठन के लोगों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा चौकीदारों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हजारों चौकीदार भुखमरी के कगार पर हैं।

झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत संघ ने मांग की कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक नया अध्यादेश लागू करे, या फिर झारखंड ग्राम चौकीदारी संशोधन विधेयक को पारित करे।

जमशेदपुर में दफादारों व चौकीदारों का प्रदर्शन।
न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading