बन्ना गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया, मदद का वायदा भी

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया।

कदमा, मानगो समेत कई और इलाकों का दौरा इस दौरान उन्होंने किया।

एक दशक से ज्यादा समय के बाद जमशेदपुर में बाढ़ की भयावह स्थिति बनी है, जहाँ सैकड़ों घर पानी में डूब चुके हैं।

लोग घरों से बाहर हैं।

खासकर, निचले इलाकों का हाल और खराब है।

Rains and relief in Jamshedpur
कई इलाकों में बाढ़ से भयावह स्थिति।

वहीं, डैम का पानी छोड़े जाने के बाद नदियाँ उफान पर आईं और ऊँचे इलाकों के घरों मे भी पानी घुस गया।

रविवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने तमाम बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से बातचीत की और समस्याओं को जाना।

बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि तमाम बाढ़ पीड़ित इलाकों में राहत कार्य जिला प्रशासन के अलावा उनकी खुद की टीम भी लगी हुई है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाकर उनके खाने-पीने का भी प्रबंध किया जा रहा है।

साथ ही पानी निकलने के बाद कीटनाशक और ब्लीचिंग पाउडर वगैरह का भी छिड़काव किया जायेगा ताकि कोई बीमारी न फ़ैल सके।

 

 

 

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आरएसएस पर कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद, इंडी गठबंधन अवसरवाद से प्रेरित: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पंजीकरण को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर...

बिहार: सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सल प्रभावित गया में हथियार बरामद किए

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लुतुआ...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली में आज अहम बैठक

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आज दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है। यह बैठक केंद्र में एनडीए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत