रेलवे लोको कॉलोनी मध्य विद्यालय में चोरों ने सेंध मारी, दो टैब व अन्य सामान चुराये

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत रेलवे लोको कॉलोनी मध्य विद्यालय का दरवाजा तोड़कर बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और स्कूल में रखे दो टैब तथा अन्य सामान चुरा लिए। चोरों ने स्कूल के जरूरी कागजात के साथ छेड़छाड़ करते हुए आगजनी का भी प्रयास किया पर अपने मंसूबे पर सफल नहीं हुए।

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर स्कूल के सहायक शिक्षक जैसे ही स्कूल पहुंचे तो उन्होंने पाया कि स्कूल के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है।

जरूरी कागजात, स्टाम्प समेत दो टैब पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

जरूरी कागजात को भी चोरों ने जलाने का प्रयास किया है।

स्कूल की स्थिति को देख तुरंत उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दी।

तत्पश्चात इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी गयी। परसुडीह पुलिस ने स्कूल पहुंचकर जांच पड़ताल प्रारंभ किया।

जानकारी देते हुए शिक्षक सुनील पांडे ने बताया कि स्कूल में या घटना पहली बार नहीं है।

इससे पहले भी असामाजिक तत्वों द्वारा अज्ञात चोरों द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि चोरों ने स्कूल के पिछले भाग से प्रवेश किया।

दरवाजे में लगे ताले को तोड़ कर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने दो बायोमेट्रिक टैब, मुहर, तथा स्कूल में रखे मध्याह्न भोजन के चावल पर भी अपना हाथ साफ किया।

इतना ही नही जरूरी कागज़ातों को जलाने का भी प्रयास किया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में परसुडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

लोको मध्य विद्यालय में चोरों ने सेंध मारकर कई सामान चुरा लिए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केंद्र ने पीएमईजीपी योजना के तहत 22,259 नई इकाइयों को जारी की 504 करोड़ रुपए की सब्सिडी

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत कार्यरत खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रधानमंत्री...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। यह घटना...

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत