September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

हल्दीपोखर में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी

हल्दीपोखर में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी
dead body found on tracks

जमशेदपुर: जमशेदपुर पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर अंजन प्रधान नामक ब्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। अंजन प्रधान के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।

परिजनों का कहना है कि वे लोग उचित जाँच की मांग कर रहे हैं क्योंकि उपलब्ध तथ्यों से उन्हें यह प्रतीत हो रहा है कि अंजन प्रधान की हत्या हुई है।

परिजनों की मांग है कि प्रशासन सही ढंग से जाँच करे और मृत्यु के कारणों का पता लगाये और यदि कोई हत्या का दोषी है तो उसे सजा दिलाए।

स्थानीय लोगों के अनुसार अंजन प्रधान जेसीबी लोडर चलाता था और बतर बेडा केंद्रमुड़ी गाँव का रहने वाला था।

अब तक उसकी मृत्यु के कारणों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पायी है और पुलिस अनुसंधान कर रही है।

हल्दीपोखर में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद जमा स्थानीय वासी।
  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading