August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

भिलाई पहाड़ी घड़ी डिटर्जेंट पाउडर कंपनी के कामगारों का सेटलमेंट के लिए प्रदर्शन

भिलाई पहाड़ी घड़ी डिटर्जेंट पाउडर कंपनी के कामगारों का सेटलमेंट के लिए प्रदर्शन
Bhilaipahari workers agitate

जमशेदपुर: जमशेदपुर के भिलाई पहाड़ी स्थित घड़ी डिटर्जेंट पाउडर कंपनी के कामगार अपने फाइनल सेटेलमेंट की मांग को लेकर लगातार आंदोलित हैं।

बता दें कि कंपनी ने अपना प्लांट यहां बंद कर दिया है। मगर अब तक इनके कर्मचारियों को फाइनल सेटेलमेंट नहीं मिला है।

पूर्व में करीब 400 कामगार यहां कार्यरत थे। मजदूरों का कहना है कि सभी को ओने- पौने ढंग से फाइनल सेटेलमेंट देकर काम से हटा दिया गया है। अभी भी 86 मजदूर ऐसे हैं जिनका बकाया नहीं दिया गया है। यह मामला डीएलसी कोर्ट में लंबित है।

बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्यामल रंजन सरकार के नेतृत्व में कामगारों ने डीएलसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक इनका बकाया सेटलमेंट नहीं दिया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा।

वैसे बुधवार की वार्ता के बाद आगे की रणनीति तय करने की बात उन्होंने कही।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading