August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के नये एसएसपी प्रभात कुमार ने पदभार ग्रहण किया

जमशेदपुर के नये एसएसपी प्रभात कुमार ने पदभार ग्रहण किया
New SSP Prabhat Kumar joins

जमशेदपुर का कार्यकाल मेरे कैरियर की सबसे अच्छी अवधि: डॉ. एम तमिल वानन, कम्युनिटी पुलिसिंग पर फोकस रहेगा: प्रभात कुमार

जमशेदपुर: जमशेदपुर के नये एसएसपी प्रभात कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने निवर्तमान एसएसपी डॉ एम तमिल वानन से पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व प्रभात कुमार का डॉ एम तमिल वानन ने स्वागत किया।

नये एसएसपी प्रभात कुमार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रवेश करते हुए।

पदभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि जमशेदपुर में पुलिसिंग का उनका पुराना अनुभव रहा है। उन्होंने बतौर ग्रामीण एवं सिटी एसपी यहां अपनी सेवा दी है।

विधि-व्यवस्था के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग पर उनका फोकस रहेगा। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे उपयोगी कार्यक्रमों का विस्तार जारी रहेगा। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील की।

वहीं निवर्तमान एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने अपने 2 साल के कार्यकाल को अपने कैरियर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। शहरवासियों से मिले सहयोग की उन्होंने सराहना की। खासकर मीडिया द्वारा मिले सहयोग की उन्होंने भूरी- भूरी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि शहर के कारपोरेट का भी उन्हें अच्छा सहयोग मिला, जिसकी वजह से कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ने में सहयोग मिला।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जिले में न तो कोई नक्सली घटना घटित हुई, न ही सांप्रदायिक दंगे हुए।

डॉ. एम तमिल वनन मीडिया से बात करते हुए।

25 लाख की आबादी वाले शहर में लगभग सभी बड़े कांडों का खुलासा करने में पुलिस पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। संसाधनों की कमी के कारण कम्युनिटी पुलिसिंग का कार्य नहीं कर पाने का उन्हें मलाल है। साथ ही ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर जो ब्लूप्रिंट उन्होंने तैयार कर रखे थे उसे भी पूरा नहीं कर पाने का उन्हें अफसोस है।

नये एसएसपी ने कार्यभार ग्रहण किया।

इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी तकनीक को मजबूती से शहर में डेवलप नहीं कर पाना, जो उनकी महत्वकांक्षी योजना थी, उसे पूरा नहीं कर पाने पर अफसोस जताया।

उन्होंने भरोसा जताया कि प्रभात कुमार इसे आगे लेकर जाएंगे और एक बेहतर पुलिस पदाधिकारी की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रभात कुमार एक बेहद ही प्रतिभावान आईपीएस अधिकारी हैं, और उनके कार्यों को आगे ले जाने में सक्षम है।

जमशेदपुर के नये एसएसपी प्रभात कुमार अपनी प्राथमिकताएँ बताते हुए।

सरकार द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करने की बात उन्होंने कही। इस मौके पर शहर के तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया।

नये एसएसपी प्रभात कुमार ने पदभार ग्रहण किया।

 

 

 

 

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading