September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानगो पुल से गुजरना हो तो अतिरिक्त समय लेकर चलें. कभी भी फंस सकते जाम में, जानिए क्या है कारण

मानगो पुल से गुजरना हो तो अतिरिक्त समय लेकर चलें. कभी भी फंस सकते जाम में, जानिए क्या है कारण

जमशेदपुर : यदि आप जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी पर बने मानगो पुल (जयप्रकाश सेतु) से आवाजाही करने जा रहे हैं तो कुछ अतिरिक्त समय लेकर चलिएगा क्योंकि पता नहीं कब पुल पर जाम लग जाए और आप उसमें फंस जाएं.
दरअसल 1995 में बने मानगो नए पुल की मरम्मत का काम 28 मार्च से विधिवत शुरू हुआ है. निर्माण के बाद पहली बार पुल की मरम्मत की जा रही है. इस कारण यातायात की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पुल से सुबह से रात 11 बजे तक बड़े वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है. नए पुल के एक हिस्से से सिर्फ साकती की ओर दो-तीन या चार पहिए वाहनों से जाया जा सकता है. पुराने पुल से साकची की ओर से मानगो जाया जा सकता है.
साकची से मानगो जाने के लिए बस स्टैंड गोलचक्कर होकर जाने की मनाही है. आपको मैरिन ड्राइव पर महाराणा प्रताप गोलचक्कर से मुडकर छोटा पुल होते हुए मानगो की ओर जाना होगा.
जिला प्रशासन की निगरानी में पुल की मरम्मत का काम जुस्को की ओर से किया जा रहा जिसे एक महीने में पूरा हो जाने की संभावना है.
वैसे सोमवार को मरम्मत कार्य की शुरुआत के साथ ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. सुबह करीब 10 बजे से दिन तीन बजे तक पुल पर जाम की स्थिति रही. उस दौरान यातायात पुलिस भी असहाय दिख रही थी.

जाम के कारण प्रचंड गर्मी के बीच स्कूली छात्र- छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं ऑफिस के लिए सुबह घरों से निकलने वाले घंटों जाम में फंसे रहे.
माना जा रहा कि मरम्मत कार्य के दौरान कभी भी पुल जाम हो जाने की स्थिति बन सकती है जैसा सोमवार को देखने को मिला था. वैसे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने यातायात पुलिस उपाधीक्षक कम किशोर से ऐसी व्यवस्था करने की गुजारिश की है जिससे आगे जाम की स्थिति न बन सके. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी सोमवार को पुल मरम्मत कार्य का जायजा लिया. यह पुल बन्ना के विधानसभा क्षेत्र में ही पड़ता है.
दूसरी ओर यातायात पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर खुद मानगो पुल पर डटे रहे. उनका प्रयास है कि अब लोगों को जाम की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading