September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम में 12-14 आयु वर्ग का कोविड वैक्सीनेशन कल से

जिला उपायुक्त कीनन स्टेडियम से करेंगी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ

जिला मुख्यालय में कीनन स्टेडियम तथा सभी प्रखंडों में भी कल 12-14 आयु वर्ग का किया जाएगा वैक्सीनेशन: संदीप कुमार मीणा, वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग-सह-एसडीएम धालभूम

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला में बुधवार को शहर में 18+ के लिए 06 तथा 15-18 आयु वर्ग में 02 स्थाई सेंटर तथा उक्त दोनों आयु वर्ग के लिए 1 मोबाइल वैन तथा 12-14 में एक सेंटर पर टीकाकरण किया जाना है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 18+ के 03 तथा 15-18 के लिए 03 व 12-14 में 13 सेंटर पर टीकाकरण किया जाना है।

वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिक अपने 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण अवश्य करायें।

जिला उपायुक्त द्वारा कीनन स्टेडियम में कल 12-14 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन का विधिवत शुभारंभ पूर्वाह्न 10:30 बजे किया जाएगा । लाभुकों की सुविधा को देखते हुए वॉक इन मोड़ में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी टीका केंद्र सन्चालित किये जा रहे हैं।

शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का भी विकल्प है, ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए आज शाम 09:00 बजे से कल शाम 5:00 बजे तक स्लॉट खुला है।

  • Town Post is an independent and reliable news portal, committed to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading