झारखंड में आभूषण कारोबारियों को भय- दहशत से उबरने को शासन पर डालना होगा निर्णायक दबाव : धर्मेंद्र कुमार

जमशेदपुर स्वर्णकार समाज के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा है कि अब इस महासंकट से उबरने का एकमात्र उपाय शासन पर निर्णायक दबाव बनाना है ताकि अपराधियों पर पुलिस कड़ी व त्वरित कार्रवाई कर सके


जमशेदपुर : साकची बाजार में आभूषण कारोबारी के कर्मचारियों से शुक्रवार की शाम करीब 10 लाख रुपये के सोने की हुई लूट पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए जमशेदपुर स्वर्णकार समाज के संस्थापक अध्यक्ष सह जमशेदपुर विश्वकर्मा कारीगर संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा है कि हाल के दिनों में आभूषण कारोबारियों को अपराधी लगातार निशाना बना रहे हैं.

अभी बिष्टुपुर के छगनलाल दयालजी एंड संस के कर्मचारियों से 32 लाख की लूट की घटना से पैदा हुए भय-दहशत से लोग उबरे ही नहीं कि साकची में लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने मुसीबत को और बढ़ा दिया है.

धर्मेंद्र ने कहा कि अब इस महासंकट से उबरने का एकमात्र उपाय शासन पर निर्णायक दबाव बनाना है ताकि अपराधियों पर पुलिस कड़ी व त्वरित कार्रवाई कर सके और आभूषण कारोबारियों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराई जा सके.

उन्होंने कहा कि अब बिना देर किए रांची में आभूषण कारोबारियों को अपनी पूरी एकजुटता के साथ ताकत दिखानी होगी. राजधानी में धरना-प्रदर्शन कर सरकार से बात करनी होगी. तभी बात बनेगी, आवश्यकता पड़े तो रांची में बेमियादी धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम पर विचार किया जाना चाहिए और इसमें शामिल होने के लिए पूरे झारखंड के आभूषण कारोबारियों से आह्वान होना चाहिए.

उन्होंने आभूषण कारोबारियों से समक्ष कायम भय व दहशत के खिलाफ किसी भी तरह से संघर्ष में कारीगर संघ के हजारों सदस्य कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

21 जून को नौसेना को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी एक साथ शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोतों को बेड़े में शामिल कर रही...

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत