September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में तीन साल के भांजे की हत्या करनेवाले मामा को मिली उम्र कैद की सजा

जमशेदपुर : शहर के कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर रोड नंबर 6 से अपने तीन साल के भांजे का अपहरण कर हत्या कर देनेवाले मामला को अदालत से उम्र कैद की सजा मिली है.

12 दिसंबर 2018 की इस घटना में दोषी करार दिए गए मामा अनिकेत उर्फ मुन्ना उर्फ आशुतोष को सोमवार को जमशेदपुर एडीजे 3 की अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई. उसपर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
सजा सुनाए जाने के समय दोषी करार दिए जा चुके अनिकेत की वीडियो कांफ्रेंसिंह के माध्यम से पेशी कराई गई. बीते 20 जनवरी को कोर्ट ने अनिकेत को दोषी पाया था. इस मामले में कुल 5 लोगों की गवाही हुई थी.


घटना 12 दिसंबर 2018 की है. अनिकेत ने कदमा से अपने 3 वर्षीय भांजे शुभम शौर्य की अपहरण के बाद सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत प्लैटिना सिटी के समीप बेरहमी से हत्या कर दी थी.


12 दिसंबर 2018 की शाम आदित्यपुर बाबा कुटी निवासी अनिकेत अपनी बहन शारदा के घर गया हुआ था. वहां से अपने 3 साल के भांजे शुभम शौर्य को कुरकुरे खिलाने के बहाने घर से लेकर चला गया था. उसके बाद भांजे का पहले हाथ-पैर तोड़ा और फिर पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी थी.

शव बरामद करने के साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना पत्थर और कपड़ा भी बरामद किया था. बताया जाता है, कि इससे पूर्व अनिकेत ने अपनी बहन शारदा के ऊपर भी जानलेवा हमला किया था.


बताते चलें कि घटना से ठीक 3 दिन के बाद शुभम का जन्मदिन था. मां शारदा और पिता धर्मेंद्र मिश्रा जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हुए थे. लेकिन तभी यह लोमहर्षक कांड हो गया.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading