झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पांच दिन में ही दे दी कोरोना को मात, रिपोर्ट आई निगेटिव

By टाउन पोस्ट • Published January 12, 2022
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पांच दिन में ही दे दी कोरोना को मात, रिपोर्ट आई निगेटिव


रांची : राज्य के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने पांच दिन में ही कोरोना को मात दे दी है. उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है.
गत आठ जनवरी को बन्ना ने कोरोना जांच कराई थी. पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने ट्वीट करके अपने को कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी साझा की थी. इसके बाद उन्होंने खुद को जमशेदपुर स्थित आवास पर खुद को आइसोलेट कर लिया था.

Also Read:  Patamda News: लच्छीपुर पंचायत में 6 दिनों से ठप है BSNL इंटरनेट सेवा, ऑनलाइन कामकाज प्रभावित, ग्रामीणों में नाराजगी

बन्ना जमशेदपुर के ही निवासी हैं और राज्य विधानसभा में जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस विधायक हैं. बुधवार को रात में उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अब वे कोरोना निगेटिव हो गए हैं और जनता की सेवा में जुट गए हैं.

बन्ना गुप्ता के पांच दिन में ही निगेटिव होने की खबर राज्य के लोगों को सकारात्मक संदेश देगी. अभी तक अधिकांश लोग सात दिन में कोरोना निगेटिव होते रहे हैं.

Also Read:  नासिक में युवती की चाकू से वार कर हत्या, एकतरफा प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका

लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि चार-पांच दिन में भी संक्रमण से लोग उबर सकते हैं. वैसे भी केंद्र सरकार की नवीनतम गाइडलाइंस

यही बता रही कि संक्रमित पाए जाने के सात दिन तक स्थिति गंभीर नजर नहीं आती है तो बिना कोरोना टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है. संक्रमित को निगेटिव मान लिया जाता है.

Also Read:  MGM अस्पताल को जल्द मिलेगा स्वच्छ पेयजल, ट्रायल रन में चार जगह पाइपलाइन लीकेज का खुलासा

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading