जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में मानचित्र विचलन और बिना स्वीकृति निर्माण से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने 535 भवनों को प्रतिवादी बनाने का आदेश दिया है। मामला पीआईएल संख्या 7877/2025 से संबंधित है।
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। कोलकाता में मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश अवसरों और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा होगी।
रांची में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन ने 17 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया। इसमें व्यापारिक सुरक्षा, शिक्षा, प्रशिक्षण और सामाजिक कल्याण पर जोर दिया गया है।