September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

नगर निगम चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नहीं देने के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस

नगर निगम चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नहीं देने के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस

यदि आरक्षण नहीं दिया गया तो ओबीसी मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा

जमशेदपुर:आज दिनांक 16 नवम्बर बुधवार को हेमंत सोरेन सरकार द्वारा नगर निगम चुनाव में ओबीसी आरक्षण नहीं देने के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में मशाल जुलुस निकाला गया.

इस मशाल जुलूस की अध्यक्षता जिले के भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने की. भाजपा ओबीसी मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष व मोर्चा के जिला पदाधिकारीगण इस जुलूस में शामिल हुए एवं सबने एक स्वर से आह्वान किया कि नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देना होगा.

मोर्चा नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार ने आरक्षण नहीं देकर नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया. यह ओबीसी समुदाय के साथ नाइंसाफी की गई है.

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने इसका विरोध किया और हेमंत सरकार से यह मांग की कि वह नगर निकाय चुनाव में ओबीसी नीति के आरक्षण को निश्चित करने का कार्य करे.

जमशेदपुर महानगर के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि आरक्षण नहीं दिया गया तो ओबीसी मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.

आज का मशाल जुलूस मानगो सिलसिला चौक से शुरू होकर मानगो चौक तक पंहुचा और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई.

हेमंत सोरेन के खिलाफ ओबीसी मोर्चा में काफी नाराजगी है जिसको लेकर आज यह मशाल जुलूस निकाला गया है.

भाजपा ओबीसी मोर्चा का मशाल जुलूस जमशेदपुर में।
  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading