रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर के नीचे दबे 2 लोग; तीन दिन में 4 मौतों से हड़कंप
रामगढ़ जिले की चुट्टूपालू घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सरिया लदा एक ट्रेलर सड़क से उतरकर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, ट्रेलर रांची से सरिया लेकर हजारीबाग की ओर जा रहा था। वन विभाग के रेस्ट हाउस के पास चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेलर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा।
हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार दो लोग सरिये के नीचे दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
बीते तीन दिनों में चुट्टूपालू घाटी में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। लगातार हो रहे हादसों के बाद घाटी में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
इस हादसे से जुड़ी हर बड़ी खबर और झारखंड के ताजा अपडेट के लिए Town Post और NewsQuik से जुड़े रहें।
#Chutupalu #ChutupaluValley #Ramgarh #JharkhandNews #RoadAccident #RoadAccidentJharkhand #RamgarhNews #JharkhandAccident #TruckAccident #TrailerAccident #BreakingNews #RanchiNews #HazaribaghNews #JharkhandNewsToday #TownPost #NewsQuik
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7