September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और MMDR संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का 7 सितंबर को रांची में महाधरना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और MMDR संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का 7 सितंबर को रांची में महाधरना

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और झारखंड के खनिज राजस्व से जुड़े MMDR संशोधन विधेयक के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और लूट की घटना बेहद गंभीर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में बड़े स्तर पर लोग शामिल हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे भगवान श्रीराम के भक्तों की आस्था, विश्वास और भावनाओं को ठेस पहुंची है।

उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।

MMDR संशोधन को लेकर भी कांग्रेस का विरोध

सतीश पाल मुंजनी ने झारखंड के खनिज राजस्व से जुड़े MMDR संशोधन विधेयक को भी गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि संशोधन के जरिए झारखंड को खान एवं खनिज से मिलने वाले राजस्व के अधिकार को प्रभावित किया गया है।

कांग्रेस का कहना है कि यह झारखंड के मान-सम्मान, अधिकार और हितों से जुड़ा मामला है।

7 सितंबर को रांची में महाधरना-प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि दोनों मुद्दों को लेकर 7 सितंबर को रांची में लोकभवन (राजभवन) के समक्ष राज्यस्तरीय महाधरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें पूर्वी सिंहभूम समेत राज्यभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है।

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने पूर्वी सिंहभूम जिले के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, मंच-मोर्चा के पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रांची पहुंचने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन झारखंड के मान-सम्मान, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने के लिए एकजुट होकर भाग लेने की अपील की गई।

कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने प्रेस वार्ता में अतिथियों और पत्रकारों का स्वागत किया। उन्होंने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 7 सितंबर को रांची पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, एलबी सिंह, संजय सिंह आजाद, राजा सिंह राजपूत, केके शुक्ल, नवनीत मिश्र, ज्योति मिश्र, आशुतोष सिंह, अंसार खान, मकसूद आलम, फिरोज खान और कौशल प्रधान समेत अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading