August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

टाटानगर रेलवे लोको क्रॉसिंग के निकट रेलवे की जमीन पर बनीं 15 दुकानें ध्वस्त

टाटानगर रेलवे लोको क्रॉसिंग के निकट रेलवे की जमीन पर बनीं 15 दुकानें ध्वस्त
railway area demolition anti encroachment

पीड़ित दुकानदार भी दुकान विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खास महल लोको क्रॉसिंग के निकट रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बनीं लगभग 15 दुकानों को रेलवे के एसएससी लैंड और एसएससी हाउसिंग द्वारा शनिवार को विशेष अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

वहाँ भारी संख्या में आरपीएफ के पुलिस जवानों को तैनात किया गया था, ताकि हर विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सके।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जिस स्थान पर 15 दुकानें बनाई गई थीं उक्त स्थल को 1986 में छेदीलाल नाम के शख्स को रेलवे द्वारा लीज़ पर अलॉट किया गया था।

छेदीलाल की मृत्यु के बाद उनके पुत्र ने कथित रूप से उक्त स्थल पर कब्जा कर लिया और लीज़ का किराया भी रेलवे को देना बंद कर दिया।

रेलवे एवं आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार इस बीच कई दुकानों को फर्जी तरीके से उनके द्वारा लाखों रुपए में बेच भी दिया गया और रेलवे पर केस कर दिया गया।

railway area demolition anti encroachment
railway area shops demolition

उनके केस हार जाने के बाद रेलवे ने शनिवार को कोर्ट के निर्देश पर लगभग 15 दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

यह जानकारी देते हुए आरपीएफ पदाधिकारी एससी नायक ने बताया कि वैसी 15 दुकानों को कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त किया गया है, जो कि अवैध तरीके से रेलवे की जमीन पर बसी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि दुकान बेचने की बात भी सामने आई है और उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

श्री नायक के अनुसार रेलवे के जमीन का अलाटमेंट पेपर दिखाकर फर्जी तरीके से लाखों रुपए में दुकानों की बिक्री का भी मामला सामने आया है।

पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि फर्जी तरीके से जमीन का अलॉटमेंट पेपर दिखाकर लगभग 4 से 5 लाख में दुकान उन्हें बेचा गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे विक्रेता के खिलाफ फर्जीवाड़ा का केस करेंगे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading