August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में 25 स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने दी मेरिट परीक्षा

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनाने पर जोर

मुख्य बिंदु:

  • 25 स्कूलों के करीब 450 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया
  • तीन घंटे चली परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बढ़ावा देना संस्था का उद्देश्य

जमशेदपुर : , ऑल इंडिया होप
लाइन वेलफेयर चैरिटेबल एंड युथ सोसाइटी द्वारा मेरिट स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत आयोजित परीक्षा में शहर के 25 स्कूलों के करीब 450 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
परीक्षा रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई, जो हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई।

परीक्षा के सफल आयोजन पर संस्था के झारखंड हेड मोहम्मद शादान हुसैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और बेहतर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी की गई थीं।

उन्होंने विशेष रूप से स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. निधि श्रीवास्तव का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने स्कूल के सभी शिक्षकों एवं स्टाफ के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

संस्था के झारखंड हेड मोहम्मद शादान हुसैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगी माहौल तैयार करना है, ताकि उन्हें आगे चलकर NEET, JEE जैसे प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी और परीक्षा प्रणाली को समझने में आसानी हो।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए पहले से तैयार हो पाते हैं।

इस अवसर पर मोहम्मद शादान हुसैन के साथ कोर कमेटी के सदस्य, प्रोफेसर जावेद अंसारी ,नौशाद अहमद, खुर्शीद अख्तर, श्याम कुमार शर्मा और गुरदीप सिंह मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की भागीदारी और आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading