August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप, 3100 लाभुकों के बीच 13.70 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

पूर्वी सिंहभूम में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप, 3100 लाभुकों के बीच 13.70 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

जमशेदपुर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद और पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया।

शिविरों में कुल 3,100 लाभार्थियों के बीच 13 करोड़ 70 लाख 51 हजार रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित जानकारी भी लाभुकों को उपलब्ध कराई गई।

सभी प्रखंडों में न्यायिक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सभी प्रखंडों में आयोजित शिविरों में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ लीगल एड डिफेंस काउंसिल और अधिकार मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

इनके माध्यम से लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविरों में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ) सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कई सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया गया।

इसके साथ ही ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, राजस्व, आपूर्ति विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) समेत अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें कानूनी एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना रहा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading