August 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

EAST SINGHBHUM : दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, फाइनल में बांगुड़दा को 9 विकेट से हराया

EAST SINGHBHUM : दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, फाइनल में बांगुड़दा को 9 विकेट से हराया

बोड़ाम: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड स्थित दिघी भुला उच्च विद्यालय मैदान में मंगलवार को दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम के तत्वावधान में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बोड़ाम और पटमदा प्रखंड की कुल आठ टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला बांगुड़दा क्रिकेट टीम और मेजबान दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांगुड़दा की टीम ने निर्धारित दो ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 8 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 9 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र एक ओवर में एक विकेट खोकर 12 रन बना लिए और मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम प्रतियोगिता की चैंपियन बनी।

समापन समारोह में विजेता टीम दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम को 4,200 रुपये तथा उपविजेता बांगुड़दा क्रिकेट टीम को 3,000 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गंगाधर, अजय, दीपांकर, संतोष, मंटू, ज्योतिलाल, अनिल, विजय, सौरिश, विकास और हिमांशु सहित आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading