September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा में दुकानदार से रंगदारी मांगने का आरोप, चापड़ से हमला, एक हिरासत में

Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा में दुकानदार से रंगदारी मांगने का आरोप, चापड़ से हमला, एक हिरासत में

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल के सामने सोमवार देर शाम रंगदारी मांगने का विरोध करने पर एक दुकानदार पर कथित तौर पर चापड़ से हमला कर दिया गया।

हमले में दुकानदार के हाथ में गंभीर चोट आई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।

घायल दुकानदार बिचुन शर्मा ने आरोप लगाया कि नंदू लोहार के नेतृत्व में कुछ युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में गंभीर चोट लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले।

घटना के तुरंत बाद सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इलाके में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने से व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बन गया है।

लोगों ने पुलिस प्रशासन से नियमित गश्त बढ़ाने, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

सीतारामडेरा थाना के प्रतिनिधि राजा राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। एक संदिग्ध युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading