September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ई-बाइक सुविधा का उद्घाटन

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ई-बाइक सुविधा का उद्घाटन
e-bike facility inaugurated at Tatanagar

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाटानगर रेल प्रबंधन द्वारा यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेएसआर ऑन ह्वील के सहयोग से एक ई-बाइक की सुविधा का शुभारंभ किया गया है. इसका उद्घाटन एक महिला रेल यात्री ने रविवार को सीनियर डीसीएम और एआरएम की उपस्थिति में फीता काटकर किया।

इस सुविधा के उद्घाटन के साथ ही, मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर अब टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भी रेल यात्रियों को ई बाइक की सुविधा प्राप्त होगी.

यह सुविधा काफी कम शुल्क पर यात्रियों को उपलब्ध करायी जाएगी. चंद घंटों के लिए अगर कोई यात्री टाटानगर रेलवे स्टेशन आता है और दो-चार घंटे काम करने के बाद उसे पुनः टाटानगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी है तो दो-चार घंटे के लिए उन्हें टाटानगर रेलवे स्टेशन से ई-बाइक की सुविधा प्राप्त होगी,

इस सुविधा का लाभ उठाकर यात्री शहर में बड़ी आसानी से अपने काम को निपटा सकते हैं और फिर वापस अपने गंतव्य जा सकते हैं.

इस सुविधा का लाभ उठाने पर यात्रियों को पेट्रोल भराने के भी झंझट से मुक्ति मिलेगी.

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर ऑनलाइन डीआरएम की उपस्थिति में सीनियर डीसीएम, एआरएम समेत रेल कर्मचारी इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से मौजूद थे.

चक्रधरपुर से टाटानगर पहुंची एक महिला यात्री द्वारा फीता काटकर यात्रियों के लिए इस ई-बाइक सुविधा का शुभारंभ किया गया.

सीनियर डीसीएम और एआरएम स्वयं ई-बाइक चलाकर इस सुविधा का लुत्फ उठाते नजर आये.

इसके बारे में जानकारी देते हुए सीनियर डीसीएम मनीष पाठक ने कहा कि इससे कम समय के लिए टाटानगर पहुंचनेवाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी.

बैटरी से चलने वाली ई-बाइक सुविधा की शुरुआत फिलहाल 10 बाइक से की जा रही है. आगे जरूरत पड़ने पर इसे और बढ़ाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सेकंड एंट्री गेट में बहुत जल्द बड़े वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट स्टेशन बनाया जाएगा. साथ ही उन्होंने यात्री सुविधा को ध्यान में रखकर कर काम करने वाले संस्थानों से आग्रह किया है कि वे आगे आकर टाटानगर रेलवे स्टेशन के साथ मिलकर यात्री सुविधा के क्षेत्र में काम कर सकते हैं.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading