सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के रहमत नगर वार्ड-15 में एक ही रात दो घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, पास के एक अन्य मकान से भी किराये के लिए रखी गई नकदी चोरी होने की सूचना है।
पीड़ित मोहम्मद अफ़ज़ल के अनुसार, चोर करीब 32 हजार रुपये नकद और 40 से 45 हजार रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलने पर कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।
📍 झारखंड, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां की हर बड़ी खबर के लिए Town Post को Subscribe करें। #Kapali #Saraikela #Kharsawan #JharkhandNews #BreakingNews #Theft #Burglary #CrimeNews #KapaliOP #PoliceInvestigation #HindiNews #NewsShorts #TownPost #LatestNews #Jharkhand #CashTheft #JewelleryTheft #Shorts #InstaNews #TrendingNews
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7
