September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के लाखों लाभुकों को मिली राहत, सम्मान और पेंशन की राशि सीधे खातों में पहुंची

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के लाखों लाभुकों को मिली राहत, सम्मान और पेंशन की राशि सीधे खातों में पहुंची

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जिले के 5.33 लाख से अधिक पात्र लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सम्मान राशि और पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित न रहना पड़े और समय पर राशि उसके खाते में पहुंच सके।

जिला प्रशासन के अनुसार, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले की 2,85,704 महिला लाभुकों के बैंक खातों में जून माह तक की सम्मान राशि सफलतापूर्वक डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर दी गई है।

यह योजना आर्थिक रूप से जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

वहीं, सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के 2,48,021 लाभुकों को भी जून माह तक की पेंशन राशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों के पात्र नागरिकों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों में राज्य सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,76,299, आदिम जनजाति पेंशन योजना के 6,042, राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना के 46,607, इंटरनली डिस्प्लेस्ड पेंशन स्कीम के 819, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 18,247 तथा थर्ड जेंडर पेंशन योजना के 7 लाभुक शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र लाभुक को समय पर सम्मान राशि और पेंशन का भुगतान मिलता रहे तथा योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे उनके बैंक खातों तक पहुंचे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading