जमशेदपुर : पटमदा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 155 ने किया आवेदन, 124 को मिला लर्नर लाइसेंस

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : अब पूर्वी सिंहभूम जिले के लोगों को ड्राइिवंग लाइसेंस के लिए जिला परिवहन कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रखंडों में विशेष कैम्प आयोजित कर जरूरतमंदों को लाइसेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों और ग्राम पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

इसी कड़ी में गुरुवार को पटमदा प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला परिवहन कार्यालय की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कुल 155 आवेदकों ने लर्नर लाइसेंस के लिए आवेदन किया, जिनमें से आवश्यक दस्तावेजों की जांच, निर्धारित प्रक्रिया और परीक्षा पूरी करने वाले 124 आवेदकों को मौके पर ही लर्नर लाइसेंस जारी कर दिया गया।

जिन आवेदकों के दस्तावेज अधूरे पाए गए या जो निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके, उनके आवेदनों पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शिविर में सफल अभ्यर्थियों को जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार, पटमदा प्रखंड प्रमुख श्रीमती बालिका सोरेन तथा मोटरयान निरीक्षक सूरज हेम्ब्रम ने लर्नर लाइसेंस प्रदान किए। इस दौरान अधिकारियों ने सभी आवेदकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन संचालन प्रत्येक चालक की जिम्मेदारी है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन नहीं चलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की टीम तथा स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने बताया कि आने वाले दिनों में भी जिले के अन्य प्रखंडों और पंचायतों में इसी प्रकार के विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को उनके निकट ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

पटमदा के लोगों ने कैम्प की सराहना की। कहा कि उनका समय और पैसा दोनों की बचत हुई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री , भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कराया दुकानों को बंद

जमशेदपुर। करणी सेना के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में एनडीए द्वारा शुक्रवार को आहूत बंद के दौरान पूर्व मंत्री...

डीडी बार हत्याकांड के विरोध में भाजपा का जमशेदपुर बंद सफल

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार एंड रेस्टोरेंट में हुई चर्चित हत्या के विरोध में शुक्रवार को एनडीए समर्थित जमशेदपुर बंद शांतिपूर्ण रहा।...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, बोले- को पाताल से भी ढूंढकर दिलाएंगे सजा

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से मुलाकात कर न्याय, निष्पक्ष जांच, त्वरित कार्रवाई और सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।

गम्हरिया में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बच्चों को पोलियो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत