August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होने के साथ ही जमशेदपुर में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि शहर के 10 विद्यार्थियों ने सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है।

इस अवसर पर सीआईआरसी जमशेदपुर कमेटी एवं सीआईसीएएसए (CICASA) जमशेदपुर ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीआईसीएएसए की अध्यक्ष सीए मुकुंद केड़िया, सदस्य सीए योगेश शर्मा तथा शाखा अध्यक्ष सीए आनंद अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

राष्ट्रीय स्तर पर सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा में ग्रुप-1 का उत्तीर्ण प्रतिशत 12 प्रतिशत, ग्रुप-2 का 20.49 प्रतिशत तथा दोनों समूहों में एक साथ शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 14.07 प्रतिशत रहा।

जमशेदपुर के लिए सबसे गर्व का क्षण तब आया जब शहर की छात्रा काली अग्रवाल ने सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 19 प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया।

काली अग्रवाल की इस उपलब्धि पर शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सीआईसीएएसए कमेटी ने सफल अभ्यर्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को भी बधाई दी। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों ने उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

कमेटी ने सभी 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और पेशेवर दक्षता के माध्यम से समाज, उद्योग जगत और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही, कमेटी ने भविष्य में भी जमशेदपुर के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading