September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जुलाई से जमशेदपुर में स्कूल वैन और ऑटो का किराया बढ़ेगा, अभिभावकों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

जुलाई से जमशेदपुर में स्कूल वैन और ऑटो का किराया बढ़ेगा, अभिभावकों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्कूल वैन और ऑटो से बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावकों को अगले महीने से अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और वाहनों के संचालन पर बढ़ते खर्च का हवाला देते हुए स्कूल वाहन संचालकों ने जुलाई से मासिक किराए में ₹50 से ₹200 तक बढ़ोतरी की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है।

इस संबंध में जल्द ही स्कूल वाहन सेवा संचालकों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न रूटों के लिए नए किराए को अंतिम रूप देकर औपचारिक मंजूरी दी जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार दूरी और रूट के आधार पर मासिक शुल्क में ₹50 से ₹200 तक की वृद्धि की जा सकती है। नई दरें जुलाई से लागू होने की संभावना है।

वाहन संचालकों ने अभिभावकों को इस संभावित बढ़ोतरी की प्रारंभिक जानकारी देना भी शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में पेट्रोल-डीजल, स्पेयर पार्ट्स, टायर, इंजन ऑयल, वाहन फिटनेस शुल्क और बीमा प्रीमियम की लागत में लगातार वृद्धि हुई है। ऐसे में पुराने किराए पर वाहन संचालन करना आर्थिक रूप से कठिन हो गया है।

संचालकों का कहना है कि बढ़ती लागत का सीधा असर उनकी आय पर पड़ रहा है, इसलिए किराया बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गई है।

अभिभावकों की बढ़ी चिंता

दूसरी ओर, इस प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही री-एडमिशन फीस, किताबों और कॉपियों की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले ही घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। अब स्कूल वाहन किराए में वृद्धि होने से मासिक खर्च और बढ़ जाएगा।

जमशेदपुर स्कूल वाहन सेवा संचालक समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने कहा कि बढ़ती लागत के कारण किराया बढ़ाना अपरिहार्य हो गया है। उन्होंने बताया कि समिति की बैठक के बाद विभिन्न रूटों के लिए नई दरों की घोषणा कर दी जाएगी।

संभावित मासिक किराया वृद्धि

रूटसंभावित मासिक बढ़ोतरी
आदित्यपुर से साकची₹100 से ₹150
मानगो से साकची₹50 से ₹100
मानगो से बिष्टुपुर₹100 से ₹150
परसुडीह से साकची₹100 से ₹200
सोनारी से बिष्टुपुर₹50 से ₹100
बर्मामाइंस से बिष्टुपुर₹100 से ₹150
सिदगोड़ा से टेल्को₹100 से ₹200
बारीडीह से टेल्को₹50 से ₹100
गोलमुरी से टेल्को₹100 से ₹150

संतोष मंडल ने कहा, “ईंधन की कीमतों और वाहन रखरखाव पर होने वाले खर्च में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में किराया बढ़ाना हमारी मजबूरी बन गई है। अगले महीने से नई दरें लागू की जाएंगी। रूट के अनुसार किराए में न्यूनतम ₹50 और अधिकतम ₹200 तक की बढ़ोतरी होगी।”

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading