September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला के आमदा में 1 किलो 54 ग्राम गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

सरायकेला के आमदा में 1 किलो 54 ग्राम गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

सरायकेला : सरायकेला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 54 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को सूचना मिली थी कि बड़ाबांबो से आमदा की ओर आने वाले सड़क मार्ग से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने आमदा ओपी क्षेत्र स्थित रेलवे ब्रिज के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 54 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के लवजुड़ा कला निवासी खगेश्वर प्रधान के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।सरायकेला खरसावां जिले की पुलिस अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading