September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जन शिकायत निवारण दिवस में गूंजीं बिजली, जमीन व आवास की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जन शिकायत निवारण दिवस में गूंजीं बिजली, जमीन व आवास की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली, भूमि विवाद, आवास, रोजगार और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन शिकायत निवारण दिवस में विद्युत आपूर्ति से जुड़े हाई टेंशन तार की शिफ्टिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति, स्कूल फीस माफी, आवास पर अवैध कब्जा और धमकी, रोजगार उपलब्ध कराने, पेट्रोल पंप स्थापना के लिए एनओसी, भूमि विवाद तथा दुकान आवंटन जैसे मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लंबित प्रकरणों, बच्चे के नेत्र उपचार के लिए आर्थिक सहायता तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन भी प्रशासन को सौंपे गए।

इस अवसर पर एक दिव्यांगजन को ई-ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का प्रशासनिक स्तर पर त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ शिकायतों का निपटारा करने तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading