September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

कदमा रामजनम नगर में फायरिंग कांड का खुलासा, देसी पिस्टल व कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

कदमा रामजनम नगर में फायरिंग कांड का खुलासा, देसी पिस्टल व कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

jamshedpur news : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं।

शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि रामजनम नगर निवासी ऋषि नाग ने 10 जून को कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि आयु कर्मकार और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच एवं छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आयु कर्मकार (20) और राजेश लोहार (35) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर आयु कर्मकार के पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि राजेश लोहार के पास से तीन जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा घटनास्थल से दो खोखे भी जब्त किए गए हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। मामले में शामिल विशाल कर्मकार और सुमन लोहार उर्फ हीराम लोहार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेश लोहार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आदित्यपुर और कदमा थाना में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल जारी है।

विस्तृत जांच के बाद मामला और स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading