मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे: बाबूलाल मरांडी

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं।

गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि यह कालखंड देश और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। एक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के अब तक के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी अवधि केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की गाथा है।

मरांडी ने गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, आवास और आर्थिक विकास के क्षेत्र में पीएम मोदी के नेतृत्व के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उनका कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जबकि 81 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा 50 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं और चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्का आवास मिला है।

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत की प्रगति को रेखांकित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि देश 11वें स्थान से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने झारखंड में जनधन योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और जलापूर्ति योजनाओं के लाभार्थियों के आंकड़े भी साझा किए।

एनडीए की राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान में देश के 22 राज्यों में गठबंधन की सरकारें हैं, जो लगभग 78 प्रतिशत भूभाग का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनके अनुसार हाल के राजनीतिक घटनाक्रम भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए मरांडी ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” इसी दिशा में सरकार का मार्गदर्शक मंत्र है।

उन्होंने झारखंड में सड़क, हवाई संपर्क और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हुए कार्यों का हवाला देते हुए देवघर एयरपोर्ट, एम्स और नए मेडिकल कॉलेजों का उल्लेख किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद पार्टी ने गरीबों, बुनियादी सुविधाओं और दूरदराज के क्षेत्रों के विकास पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया। उनका दावा था कि मोदी सरकार की योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।

एसएनसीडीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने झारखंड के लंबित मुद्दे उठाए, बकाया भुगतान और परियोजना को मंजूरी की मांगें रखीं

नई दिल्लीरांची, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक...

बंगाल में टीएमसी में भगदड़ के बीच बाबुल सुप्रियो बोले, ‘डूबते जहाज को छोड़ना उचित नहीं’

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हालिया हार के बाद आंतरिक कलह और नेताओं के लगातार इस्तीफों से जूझ रही ममता...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारकर किया घायल

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। घायल को छपरा से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया।

परिवर्तन को स्थायी बनाने के लिए शिक्षा में बदलाव जरूरी : गोविंद देव गिरि महाराज

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने स्कूलों के इतिहास...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत