August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

चार साल से जर्जर गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क पर लोगों का धैर्य दे गया जवाब, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

चार साल से जर्जर गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क पर लोगों का धैर्य दे गया जवाब, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी से गोविंदपुर जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। नाराज ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर घंटों यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क पिछले करीब चार वर्षों से जर्जर अवस्था में है, लेकिन इसके निर्माण और मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सड़क निर्माण में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के कारण कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान भी गई है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सड़क जाम की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शनकारी सड़क निर्माण को लेकर स्पष्ट आश्वासन मिलने तक अपनी मांगों पर अड़े रहे।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading