September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के टीएमएच गोलचक्कर पर दर्दनाक हादसा : दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

जमशेदपुर के टीएमएच गोलचक्कर पर दर्दनाक हादसा : दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

टीएमएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक की पहचान पीबी रोड निवासी मो. हुसाम अख्तर के रूप में हुई

पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित टीएमएच गोलचक्कर पर सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में जुगसलाई निवासी एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जुगसलाई पीबी रोड निवासी मो. हुसाम अख्तर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो. हुसाम अख्तर अपनी बाइक से यूनाइटेड क्लब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टीएमएच गोलचक्कर के समीप उनकी बाइक टाटा स्टील के एक दमकल वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक वाहन के पहिए के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायल युवक को तत्काल घटनास्थल से निकालकर टेंपो के जरिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दमकल वाहन बिष्टुपुर की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार युवक यूनाइटेड क्लब की दिशा में बढ़ रहा था। टीएमएच गोलचक्कर पर दोनों वाहन आमने-सामने आ गए, जिसके बाद यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading