September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

चांडिल में अवैध खनन पर डीएमओ की बड़ी कार्रवाई, लौह अयस्क से लदे दो ट्रक जब्त, 22,500 सीएफटी बालू सीज

चांडिल में अवैध खनन पर डीएमओ की बड़ी कार्रवाई, लौह अयस्क से लदे दो ट्रक जब्त, 22,500 सीएफटी बालू सीज

चांडिल : सरायकेला-खरसावां प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध खनन और परिवार का सिलसिला लगातार जारी है। सरायकेला-खरसावां जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान लौह अयस्क से लदे दो ट्रक जब्त किए गए, जबकि स्वर्णरेखा नदी तट पर अवैध रूप से भंडारित 22,500 सीएफटी बालू भी सीज किया गया।

छापेमारी अभियान चौका और ईचागढ़ थाना क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान खान निरीक्षक समीर ओझा, चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार तथा ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो भी मौजूद थे। टीम ने टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर जांच अभियान चलाते हुए लौह अयस्क लदे दो ट्रकों को पकड़ा।

जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर चौका थाना को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।

वहीं मंगलवार तड़के डीएमओ के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी तट के सोड़ो और जारगोडीह बालू घाटों में भी छापेमारी की गई। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से जमा करीब 22,500 सीएफटी बालू खनिज को जब्त किया गया।

डीएमओ ज्योति शंकर सतपथी ने कहा कि जब्त बालू की ई-नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसके खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading