September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

आदित्यपुर में सरकारी शराब दुकान में नशेड़ियों का उत्पात, लगातार घटनाओं से दुकानदारों में दहशत

आदित्यपुर में सरकारी शराब दुकान में नशेड़ियों का उत्पात, लगातार घटनाओं से दुकानदारों में दहशत

आदित्यपुर : सरायकेला जिले में शराब दुकानों में नशेड़ी बार-बार तांडव मचा रहे हैं। दुकानदार मारपीट और तोड़फोड़ के बावजूद संबंधित थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा रहे हैं। नतीजा नशेड़ियों के हौसले बुलंद हैं।

बीते सप्ताह भर में सरायकेला खरसावां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं हुईं लेकिन पुलिस तक बात नहीं पहुंची। नतीजा घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

रविवार देर रात भी आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समीप सरकारी अंग्रेजी शारब की दुकान में शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मिडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि पिछले हफ्ते आरआईटी थाना अंतर्गत रेलवे अंडर ग्राउंड ब्रिज के समीप भी शराब दुकान में शराबियों ने जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।

जिले में लगातार शराब दुकानों पर हो रहे हमले के बाद दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि शराब दुकानदार पुलिस में मामला दर्ज नहीं करा रहे हैं जिससे शराबियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

सबसे अहम सवाल ये हैं कि जिन दो शराब की दुकानों में मारपीट की घटना घटी है उनके लाइसेंस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरआईटी में जहां रेलवे की जमीन पर शराब दुकान खोला गया है वही गम्हरिया में बीती रात जहां मारपीट की घटना घटी है वहां से चंद मीटर की दूरी पर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल है, जहां स्कूली बच्चे- आते जाते हैं।

अब स्थानीय लोगों की नजरें संबंधित थाना पुलिस की कार्रवाई पर है। यदि कार्रवाई नहीं होती हैं तो बार-बार ऐसी घटनाओं का सिलसिला चलता रहेगा।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading