July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

लोहरदगा में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता और पत्नी की हत्या, मासूम बेटी घायल

लोहरदगा में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता और पत्नी की हत्या, मासूम बेटी घायल

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंगरा टोली गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। एक सनकी बेटे ने अपने ही परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में पिता सुरेंद्र उरांव (60) और पत्नी सुजाता उरांव (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय मासूम बेटी रियांशी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर युवक ने भागने का प्रयास किया और छप्पड़ पर चढ़कर फरार होने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप उरांव (35) ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पहले अपने पिता पर हमला किया। इसके बाद उसने पत्नी और मासूम बेटी को भी निशाना बनाया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर घर में ही गिर पड़े। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुरेंद्र उरांव और सुजाता उरांव की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने खून से लथपथ हालत में घायल बच्ची रियांशी को अपनी गोद में उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपी संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर आरोपी ने फरार होने की कोशिश की और छप्पर पर चढ़ गया, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी का व्यवहार पिछले कुछ दिनों से असामान्य था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद सेंगरा टोली गांव में मातम पसरा हुआ है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading