September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : सिलिकोसिस मरीजों की मेडिकल बोर्ड जांच 28 मई को, एमजीएम अस्पताल में उपस्थित होने का निर्देश

JAMSHEDPUR : सिलिकोसिस मरीजों की मेडिकल बोर्ड जांच 28 मई को, एमजीएम अस्पताल में उपस्थित होने का निर्देश

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर द्वारा सिलिकोसिस बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतक आश्रितों की जांच के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक की तिथि पुनर्निर्धारित कर दी गई है।

अस्पताल अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित तिथि 6 मई को संबंधित लोगों की अनुपस्थिति के कारण जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। अब मेडिकल बोर्ड की बैठक 28 मई को अपराह्न 1 बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर में आयोजित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों और मृतक आश्रितों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर जांच प्रक्रिया में भाग लें।

बताया गया कि 6 मई को प्रशासन की ओर से जांच की तिथि तय की गई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से संबंधित लोग उपस्थित नहीं हो सके थे। ऐसे में अब नई तिथि जारी कर जांच प्रक्रिया दोबारा आयोजित की जा रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading