September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में दो जगह फांसी से मौत, जुगसलाई में युवक और मानगो में महिला ने दी जान

जमशेदपुर में दो जगह फांसी से मौत, जुगसलाई में युवक और मानगो में महिला ने दी जान

जमशेदपुर : शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की दो घटनाएं सामने आई हैं। एक घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र की है, जबकि दूसरी मानगो थाना क्षेत्र में हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और जांच जारी है।

पहली घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड की है। यहां रहने वाले 38 वर्षीय देवानंद विश्वकर्मा शुक्रवार देर रात अपने घर में फंदे से लटके पाए गए। सबसे पहले उनकी बेटी की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोगों को सूचना दी गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार देवानंद व्यवसाय से जुड़े हुए थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

दूसरी घटना मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर स्थित एक अपार्टमेंट की है। यहां 51 वर्षीय गौरी नाग अपने फ्लैट के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद थे। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर गौरी नाग का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद तत्काल मानगो थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके। शहर में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading